ईयू व्यापार एवं प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने पर सहमत
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने अगले महीने प्रस्तावित बड़े व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर से पहले सोमवार को व्यापार एवं निवेश, क्वांटम प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने कहा कि इससे पारस्परिक लाभ वाले और दूरगामी परिणाम हासिल किए जा सकेंगे। दोनों पक्षों ने प्रस्तावित निवेश संरक्षण समझौते और भौगोलिक संकेतक (जीआई) समझौते को भी अंतिम रूप देने की दिशा में काम जारी रखने पर सहमति जताई। नई दिल्ली में हुई भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी की सातवीं समीक्षा बैठक (एसपीआरएम) में दोनों पक्षों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक समीक्षा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.