रांची, अगस्त 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में गणित के छात्र मनु कुमार की ईयर बैक के मुद्दे को लेकर शुरू की गई भूख हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। मनु कुमार का कहना है कि मेडिकल कारणों से वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे, जिसके चलते उन्हें ईयर बैक कर दिया गया। मनु ने कहा कि चिकित्सकीय परिस्थितियों के कारण परीक्षा से वंचित रहने की सजा के रूप में उनका एक वर्ष बर्बाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने विवि से मांग की कि उन्हें विशेष अथवा सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई और भविष्य प्रभावित न हो। यह भी पढ़ें- रांची में नया बवाल, अब सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र भड़के; भूख हड़ताल पर बैठे उनका कहना है कि इस मामले के समाधान के लिए उन्होंने विवि प्रशासन से बातचीत का प्रयास किया, ले...