गंगापार, जनवरी 29 -- विकास खंड के अमरेहा गांव के सामने खेत की ओर जा रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमरेहा गांव निवासी 30 वर्षीय सुधीर यादव उर्फ नाटे पुत्र रामानंद यादव का रेलवे लाइन के दूसरी ओर खेत व गोशाला है। बुधवार की देर रात वह अपने जानवरों व खेत को देखने के लिए घर से निकला था। रेलवे लाइन को पार करने के दौरान वह कान में ईयर फोन लगाए हुए था। जिससे आती हुई ट्रेन की आवाज वह नहीं सुन सका तथा ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। देर रात लगभग 11 बजे जब जसरा स्टेशन का कर्मी पेट्रोलिंग करते हुए गुजरा तो युवक की लाश देखकर उसने जसरा स्टेशन पर सूचना दी। इसके बाद घूरपुर पुलिस को सूचना दी गई। गौहनिया चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह ने बताया कि परिजनों के तहरीर के अनुसार ईयर फोन...