गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- मोदीनगर,संवाददाता। राज चौपला स्थित रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह एक युवक रेलवे फाटक के पास ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान मेरठ की ओर से आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर ही में मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय अतुल कुमार निवासी गांव कनकपुर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवक अपनी बुआ के यहां से आ रहा था। वह गांव जाने के लिए बस पकड़ने के लिए हापुड़ रोड की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने ईयरफोन लगा रखे थे। जिस समय वह रेलवे ट्रैक पार रहा था तो वहां पर मौजूद लोगों ने उसे काफी आवाज लगाई, लेकिन उसने नहीं सुनी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.