नई दिल्ली, अगस्त 28 -- आजकल ईयरबड्स और हेडफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। गाने सुनने, वीडियो देखने, गेम खेलने या फोन पर बात करने के लिए इनका इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। हालांकि लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर इनमें ईयरवैक्स, धूल, पसीने और त्वचा के छोटे-छोटे कण जमा होने लगते हैं। इससे ना सिर्फ डिवाइस गंदे दिखते हैं, बल्कि साउंड क्वॉलिटी और हाइजीन पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए इन्हें सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी है। ईयरबड्स को साफ करने के लिए सबसे पहले उन्हें किसी भी फोन, लैपटॉप या दूसरे डिवाइस से डिस्कनेक्ट कर दें। अगर ईयरबड्स में सिलिकॉन ईयर टिप्स लगे हैं, तो उन्हें सावधानी से निकाल लें। इसके बाद एक सूखे और मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े से ईयरबड्स की बाहरी सतह को पोंछें। रोजमर्रा की हल्की धूल और पसीने को हटाने के लिए य...