बांका, अप्रैल 28 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। सोमवार शहर के लिये काफी मनहूस साबित हुआ। ज़ब शहर के तारा मंदिर हॉल्ट के समीप सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। ज्ञात हो कि, तारा मंदिर रेलवे हॉल्ट के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।वहीं मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के बाजा गांव निवासी दिलीप झा के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब राजेंद्र नगर-बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन उस ट्रैक से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि, नीतीश कुमार रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहा था और उसके कान में ईयरफोन लगा हुआ था। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत घटना के वक़्त वह गाना सुनने में इतना मशगूल था कि, उसे ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी। इस...