बेगुसराय, मार्च 14 -- खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। रमज़ानुलमुबारक के पाक माह में खुदा व उनके रसूल हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बताए गए तरीके पर चल कर ही खुदा की खुश्नुदी व रजा पाई जा सकती है। यह बात जामा मस्जिद नुरूल्लाहपुर के पूर्व इमाम मौलाना मोहम्मद मोइनुद्दीन साहब ने 24वें रमजानुलमुबारक के मौके पर शनिवार को अपनी नूरानी तकरीर के दौरान कही। उन्होंने कहा कि रमज़ान अब विदाई की ओर अग्रसर है। इस लिए बचे हुए चंद दिनों में अपनी इबादत के माध्यम से खुदा को राजी करने की भरपूर कोशिश करें। इमाम साहब ने कुरान-ए-करीम व हदीस शरीफ का हवाला देते हुए बताया कि ईमान वालों के लिए माह-ए-रमजान खुदा की तरफ से एक इनाम है। इस माह-ए-मुबारक की कद्र अगर मालूम हो जाए, तो उम्मत यह तमन्ना करेगी कि पूरे वर्ष रमज़ान ही हो जाए। हुजूर अकदस सल्लल्लाहु अलैहि वसल्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.