जमशेदपुर, मार्च 29 -- हिन्दुस्तान ओलंपियाड के सम्मान समारोह में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि छोटी सी असफलता से आज बच्चे निराश हो जाते हैं। बच्चों को मजबूत होना होगा। चुनौतियों का डटकर सामना करना होगा। विधायक ने कहा की हिंदुस्तान की पूरी टीम को बधाई, जिसने हमारे बच्चों को इतना बड़ा मंच प्रदान किया। विधायक ने कहा कि ऐसे परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थी ख़ुद को बेहतर बना सकते हैं। ऐसी परीक्षा से बच्चे अपनी कमी को पहचान कर उसमें सुधार कर सकते हैं। उन्होंने कहा की लक्ष्य हासिल करने के लिए ठराव बहुत जरूरी है। सफलता मंजिल नहीं होती। उन्होंने कहा कि सफलता एक सफ़र है। इसे निरंतर जारी रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों की यह जीत सिर्फ़ उनकी जीत नहीं बल्कि, शिक्षकों, अभिभावकों की भी जीत है। विधायक में कहा कि आज के बच्चे जल्दी निरा...