रुद्रपुर, जून 13 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम के रुद्रपुर डिपो में कार्यरत एक परिचालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक महिला यात्री का खोया हुआ पर्स सुरक्षित वापस लौटाया। जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान महिला का पर्स कहीं गुम हो गया था। पर्स में आवश्यक सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। पर्स मिलने पर परिचालक जगपाल सिंह ने तत्परता दिखाते हुए महिला यात्री से संपर्क किया और उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया। महिला ने परिचालक का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने परिचालक की ईमानदारी की प्रशंसा की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...