आरा, अप्रैल 26 -- श्रद्धांजलि आरा, निज प्रतिनिधि। भोजपुर जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन से जुड़े पूर्व पुलिस पदाधिकारी कृष्ण चंद्र दुबे (केसी दुबे) का 84 वर्ष की आयु में ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। उनके निधन पर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में रविवार को शोक सभा हुई। अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष प्रोफेसर बलिराज ठाकुर ने की। प्रोफेसर ठाकुर ने कहा कि वे कड़क मिजाज के पुलिस पदाधिकारी थे। कैमूर और रोहतास जिले की जनता की सेवा के लिए चर्चित थे। आचार्य भारतभूषण पांडेय ने स्वर्गीय दुबे को न्यायप्रिय-अनुशासनप्रिय पुलिस पदाधिकारी और धर्म-अध्यात्म-साहित्य-संगीत में गहरी अभिरुचि वाला व्यक्तित्व बताया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति, सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। यह भी पढ़ें- पुलिस अधिकारी और लेखक केसी दूबे का ...