नई दिल्ली, जुलाई 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि मजबूत सरकारी वित्त देश के विकास के लिए जरूरी है, जिसमें आयकर विभाग की अहम भूमिका है। 167वें आयकर दिवस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आयकर विभाग को अब निष्पक्षता, पारदर्शिता, कारोबार सुगमता और बेहतर करदाता सेवाओं पर अधिक ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि यह नया आयकर अधिनियम, 2025 लागू होने के बाद पहला आयकर दिवस है। नए अधिनियम में काफी बदलाव किए हैं, जिससे पारदर्शिता और कारोबार सुगमता बढ़ी है। इसके साथ ही, ई-फाइलिंग पोर्टल की कंप्यूटिंग क्षमता, स्टोरेज, बैंडविड्थ और नेटवर्क ढांचे को मजबूत किया गया है। इसकी वजह से पोर्टल एक दिन में एक करोड़ से अधिक करदाता गतिविधियों को संभालने में सक्षम रहा, जबकि व्यस्त समय में यह संख्या 1.6 करोड़ प्रति...