उरई, जनवरी 24 -- उरई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सामाजिक न्याय के पुरोधा व जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शहर में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर वैद्य सेन समाज के अलावा सपा, बीजेपी व कांग्रेस ने आयोजन के माध्यम से कर्पूरी के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने ईमानदारी का गुणगान करते हुए कर्पूरी को आदर्श बताया। वैद्यजी सेन समाज संगठन ने जयंती पर स्वयंवर गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि सांसद नारायन दास अहिरवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी, लाेकतंत्र सेनानी श्रीप्रकाश याज्ञिक ने कर्पूरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कर्पूरी त्याग की प्रतिमूर्ति थे। जिन्होंने बिहार में सर्व समाज के लिए काम किया और मैट्रिक तक की शिक्षा फ्री कर बच्चों को आगे बढ़ने को ...