मेरठ, मई 30 -- ब्रह्मपुरी क्षेत्र के कबाड़ी बाजार में शनिवार को ईमानदारी की मिसाल देखने को मिली। सड़क पर गिरे 10 हजार रुपये मिलने पर दो युवकों ने उन्हें अपने पास रखने के बजाय पुलिस को सौंप दिया। बाद में पुलिस ने सत्यापन के बाद रकम उसके वास्तविक मालिक को वापस कर दी। वैली बाजार स्थित एक्सिस बैंक का कर्मचारी नितीश रावत रिक्शे से बैंक जा रहा था। इस दौरान उसके पास रखा 10 हजार रुपये की नकदी वाला पैकेट रास्ते में कहीं गिर गया। इस बीच वहां से गुजर रहे सक्षम सोशल वेलफेयर सोसाइटी फाउंडेशन के अध्यक्ष रितेश वर्मा और उनके साथी कुलदीप अग्रवाल की नजर पैकेट पर पड़ी। मालिक की जानकारी मिलने पर रितेश वर्मा ने गौरीपुरा चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी एसआई विमल यादव को पैकेट सौंप दिया। सूचना पर बैंक कर्मचारी नितीश रावत भी शारदा रोड स्थित गौरीपुरा चौकी पहुंचे। पुलिस...