उरई, जनवरी 27 -- माधौगढ़। तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी,तहसीलदार गौरव कुमार,नायब तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार ने झंडा फहराया। सीओ कार्यालय में क्षेत्राधिकारी अंबुज सिंह यादव ने, कोतवाली परिसर में सीओ अंबुज सिंह, कोतवाल विकेश बाबू ने तिरंगा फहराया। सीओ ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिला कहा पुलिस काम ईमानदारी से करें। ब्लाक कार्यालय में ब्लाक प्रमुख मोहित कुमार ने झंडा फहराया। सीएचसी कार्यालय में प्रभारी डॉ. मनीष राजपूत ने, गांधी चबूतरा में एसडीएम राकेश कुमार सोनी, तहसीलदार गौरव कुमार ने झंडा फहराया। सहकारी क्रय विक्रय समिति में अध्यक्ष बृजेश प्रताप सिंह ने झंडा फहराया। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेन्द्र व्यास ने झंडा फहराया। ब्लाक संसाधन केंद्र में बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने झंडा फहराया। बचपन किड्स स्कूल में...