आगरा, अप्रैल 29 -- हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद ने न्यूजीलैंड के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते को सराहा है। परिषद प्रबंधन के अनुसार यह एफटीए द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर होगा। सभी टैरिफ लाइनों पर 100% शुल्क-मुक्त पहुंच का करार निर्यात वृद्धि के व्यापक अवसर देगा। वर्ष 2024-25 के दौरान न्यूज़ीलैंड को भारत का हस्तशिल्प निर्यात 8.56 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। इस अवधि में कुल हस्तशिल्प निर्यात 3,918 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा। यह भी पढ़ें- इस माह निर्यात में अब तक अच्छी वृद्धि: गोयल यह भी पढ़ें- निर्यात:एफटीए को लेकर ईपीसीएच ने दिए सुझाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...