हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। काठगोदाम स्थित उत्तराखंड परिवहन निगम डिपो में बुधवार को ईपीएस-95 पेंशनर्स की बैठक हुई। राष्ट्रीय संघर्ष समिति (एनएसी) उत्तराखंड के बैनर तले आयोजित बैठक में सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि तय समय तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन फिर तेज किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और प्रांतीय समन्वयक जगत सिंह डोबाल के संचालन में हुई बैठक में उत्तराखंड परिवहन, एफसीआई, नेपा पेपर मिल, एचएमटी और वन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए। वक्ताओं ने 9 से 11 मार्च तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए धरना-प्रदर्शन को सफल बताते हुए इसमें शामिल प्रतिभागियों का आभार जताया।उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद 11 मार्च को वित्त मंत्री से वार्ता हुई, जिसमें मांगों पर विचार का आश्वासन मिल...