हल्द्वानी, मार्च 7 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की जिला समिति की बैठक शनिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो में हुई। वक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एनएसी के आह्वान पर 9 से 11 मार्च तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वालिया और संचालन प्रांतीय समन्वयक जगत सिंह डोबाल ने किया। वक्ताओं ने बताया कि कुमाऊं मंडल से अब तक करीब 250 लोग दिल्ली जाने के लिए सहमत हो चुके हैं, यह संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि धरने में शामिल होने वाले लोगों के ठहरने की व्यवस्था पंचकुइयां रोड स्थित गढ़वाल भवन में की गई है। बैठक के अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूरन सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में एफसीआई...