ईपीएस पेंशनर देशभर में करेंगे आंदोलन
लखनऊ, अक्टूबर 4 -- लखनऊ। न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये किए जाने तथा महंगाई भत्ता व मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति देशभर में आंदोलन करेंगे। राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन कार्यालय में हुई पेंशनरों की आमसभा में कहा गया कि पिछले 10 वर्षों से पेंशन बढ़ाने की मांग की जा रही है। सरकार केवल आश्वासन ही दे रही है। कम पेंशन के कारण पेंशनरों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। पिछले दिनों गुजरात के जूनागढ़ में ईपीएस पेंशनर ने आर्थिक तंगी के कारण पत्नी के साथ आत्मदाह कर लिया था। इस घटना को लेकर भी देशभर में पेंशनर आक्रोशित हैं। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केएस तिवारी, सचिव राजीव भटनागर, प्रांतीय अध्यक्ष ओमशंकर तिवारी ने बताया कि श्रम मंत्रालय 19 नवंबर को सीबीटी की बैठक आयोजित कर रहा है। इससे पहले संगठन देशभर में आंदोलन करेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.