कानपुर, मई 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश कानपुर मंडल की बैठक रविवार को रावतपुर बस स्टैंड के पास स्थित सेंट्रल रीजनल कर्मचारी संघ कार्यालय में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने की, जबकि प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भी लगाया गया। बैठक में वक्ताओं ने ईपीएस-95 पेंशनरों की चार सूत्रीय मांगों में शामिल न्यूनतम 7500 रुपये पेंशन, डीए और पति-पत्नी के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा को लेकर आंदोलन तेज करने की बात कही। प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी ने कहा कि वर्षों से सरकार तक मांगें पहुंचाने के बावजूद अब तक निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन संगठन अंतिम दम तक संघर्ष जारी रखेगा। राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला ने संग...