बलिया, जुलाई 27 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर उत्तर प्रदेश कताई मिल मजदूर संघ (रसड़ा) के श्रमिकों की बैठक रविवार को ब्रह्माईन सती स्थान पर हुई। बैठक में पेंशनधारकों ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने, महंगाई भत्ता तथा मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा लागू करने की मांग दोहराते हुए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। मजदूर संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि ईपीएस-95 के तहत अधिकांश श्रमिकों को मात्र 500 से 1200 रुपये मासिक पेंशन मिल रही है, जो वर्तमान महंगाई में सम्मानजनक जीवन-यापन के लिए पर्याप्त नहीं है।उन्होंने कहा कि पेंशनधारकों का अंशदान फंड में जमा है और उसके ब्याज से बेहतर पेंशन उपलब्ध कराई जा सकती है। यह भी पढ़ें- पांच अगस्त को पेंशनर्स पहुंचेंगे जंतर-मंतर, आंदोलन का आह्वान उन्होंने मांग की है कि सभी ईपीएस-95 ...