कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ईपीएफ स्टाफ यूनियन, उत्तर प्रदेश की कथित फर्जी कार्यकारिणी और दस्तावेजों के मामले में रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियंस, उत्तर प्रदेश से एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है। रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार पर यूनियन के दस्तावेजों को निरस्त करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अंतिम विधिक अनुस्मारक भेजा गया है। दूसरे फेडरेशन से जुड़े ईपीएफ, स्टाफ यूनियन के महामंत्री सौरभ तिवारी ने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यूनियन की वर्ष 2023 में पंजीकृत कार्यकारिणी के संबंध में फर्जी दस्तावेज तैयार कर कार्यालय में प्रस्तुत किए गए। मामले में विभिन्न ट्रेड यूनियनों और संगठनों की ओर से भी शिकायतें की गई थीं। पुलिस की जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने का दावा किया गया है। साथ ही कार्रव...