बाराबंकी, जनवरी 25 -- बाराबंकी। ग्राम रोजगार सेवक संगठन की बैठक विकास खंड बंकी सभागार में जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रोजगार सेवकों ने ईपीएफ का पैसा उनके यूएएन अकाउंट में जमा नहीं किया जा रहा है। जिस पर अधिकारियों से वार्ता कर पैसा खाते में भेजवाए जाने का प्रयास होगा। सुनवाई न होने पर रोजगाव सेवक कार्य बहिष्कार करने की रणनीति बनाएंगे। बैठक में जिला प्रभारी जमनेश कनौजिया ने कहा कि लंबे समय से रोजगार सेवकों के ईपीएफ की धनराशि उनके यूएएन अकाउंट में जमा नहीं की गई। जिले के हर ब्लाक में अलग अलग राशि जमा की गई है। अनियमित तरीके से भुगतान किया गया है सिर्फ त्रिवेदीगंज ब्लाक में ईपीएफ की सम्पूर्ण धनराशि जमा है। जिला महामंत्री दिलीप यादव ने बैठक में मुद्दा उठाया कि उपायुक्त श्रम रोजगार से मिलकर मृतक रोज...