फतेहपुर, मार्च 9 -- अमौली। ब्लॉक में रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री व डीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ सुरेश चंद्र शिवहरे को सौंपा। जहां विभागीय कार्यो के अतिरिक्त एसआईआर की जिम्मेदारी उठाने पर भी कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद भी लंबित मानदेय हो या फिर वर्षो से पड़ा ईपीएफ, आज तक नहीं मिल सका है। कर्मियों ने आवाज बुलंद कर आंदोलन का ऐलान कर दिया। यहां आर्य कुमार, विनोद कुमार, शैलेन्द्र, जयकरन, धर्मेंद्र, मुकेश सहित तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...