भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के सफाई कर्मियों के ईपीएफ और ईएसआई मद में वित्तीय गड़बड़ी की शिकायतों पर नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने दो निजी सफाई एजेंसियों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए 48 घंटे के भीतर सभी संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में अभिलेख जमा नहीं किए गए, तो निगम प्रशासन संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...