पाकुड़, मई 4 -- जिले में बिजली विभाग के अंतर्गत कार्यरत ऊर्जा मित्रों ने अपने हक की लड़ाई तेज कर दी है। पिछले 21 महीनों से कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा का लाभ नहीं मिलने से नाराज दर्जनों ऊर्जा मित्रों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित ऊर्जा मित्र नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचे और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को औपचारिक आवेदन सौंपा। प्रदर्शन में शामिल ऊर्जा मित्रों दिवाकर मिश्रा, हबीबुर रहमान, रितेश जायसवाल, अमित मंडल, रमेश रविदास सहित अन्य ने बताया कि वे कंपनी के माध्यम से बिजली विभाग में बिलिंग का कार्य करते हैं। उनका कहना है कि नियमानुसार कंपनी को नियुक्त होने के दो-तीन महीने के भीतर ही ईपीएफ और ईएसआई का लाभ सुनिश्चित करना चाहिए था, लेकिन 21 महीने बीत जाने के बाद भी उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.