वाराणसी, नवम्बर 7 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ईपीएफओ पेंशनभोगी अब साल के किसी भी माह में जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। अब तक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पेंशनभोगियों को साल में केवल नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा मिलती थी। अब डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) की व्यवस्था होने के कारण यह कार्य और आसान हो गया है। यह कार्य कई सेवाओं के माध्यम से कराया जा सकता है। ईपीएफओ पेंशनभोगी उमंग ऐप, आधार फेसआरडी एवं जीवन प्रमाण पत्र ऐप डाउनलोड कर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा डाकघर में भी निःशुल्क डिजिटल जीवन प्रमाण की सुविधा है। जन सेवा केंद्र के माध्यम से और ईपीएफओ कार्यालय में आधार कार्ड, बैंक पासबुक के साथ पहुंचकर भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...