नोएडा, जून 20 -- नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पेंशनर्स के लिए पोर्टल शुरू किया है। ईपीएफओ की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर क्लिक करके इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें व्यक्ति पेंशनर्स प्रमाण पत्र, पेंशन भुगतान आदेश नंबर, पेंशन भुगतान आदेश संबंधी जानकारी, पेंशन की स्थिति समेत अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पेंशन संबंधी किसी भी समस्या के निदान के लिए निधि आपके निकट कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। प्रत्येक माह की 27 तारीख को निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...