फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-15ए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में गुरुवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने वर्ष 2025-26 की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वित्त वर्ष के दौरान ईपीएफओ को 3.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक का अंशदान प्राप्त हुआ, जबकि लाभार्थियों को 2.35 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सामाजिक सुरक्षा राशि वितरित की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि वर्तमान में 8.34 लाख प्रतिष्ठान और 7.73 करोड़ सदस्य ईपीएफओ से जुड़े हैं। वर्षभर में 8.31 करोड़ दावों का निपटान किया गया और 99 प्रतिशत से अधिक दावों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया गया। यह भी पढ़ें- इस माह के अंत तक मिलेंगी ईपीएफओ की दो बड़ी सौगात डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के ...