लखनऊ, सितम्बर 28 -- कर्मचारी भविष्य निधि लखनऊ के ईपीएफओ निधि आपके निकट का आयोजन हुआ। सोमवार को लखनऊ समेत छह जनपदों से 93 शिकायतें आई, जिसमें मौके पर 83 लोगों की समस्याओं को समाधान हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त आशीष कुमार ने बताया कि जो कर्मचारी Rs.15,000 से अधिक वेतन पाने के कारण पेंशन और बीमा सुरक्षा से वंचित रह जाते थे, वे अब ईपीएफओ के दायरे में आकर जीवनभर की सामाजजक सुरक्षा का लाभ उठा सकेंगे। वेतन सीमा बढ़ने से अब ऐसे सभी कर्मचारी भविष्य में पीएफ, पेंशन और बीमा मिलाकर तीन तरह के लाभ के दायरें में आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...