कानपुर, अगस्त 25 -- कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के आंचलिक कार्यालय व क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण व रक्तदान शिविर लगाया गया। प्रशिक्षण सत्र का आयोजन पारस अस्पताल के सहयोग से किया गया। डॉ. राहुल कुमार, हेड इमरजेंसी विभाग पारस अस्पताल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) व अन्य जीवन रक्षक उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। रक्तदान शिविर संकल्प सेवा समिति ने आयोजित किया। शिविर में 25 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त उप्र उदय बक्शी, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 शाहिद इकबाल, क्षेत्रीय आयुक्त-2 कुमार अभिषेक और प्रतीश सिंह व अन्य अधिकारी-कर्...