ईपीएफओ अधिकारियों ने सुनी समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण
लखनऊ, जुलाई 27 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से सोमवार को 'निधि आपके निकट 2.0' का आयोजन क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले लखनऊ समेत सभी छह जिलों में किया गया। इस दौरान सभी जिलों में आई 107 शिकायतों में से 95 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, नियोक्ताओं ने भविष्य निधि दावों, पेंशन मामलों, यूएएन, केवाईसी, डिजिटल सेवाओं, खाते से संबंधित विषयों और नियोक्ता अनुपालन से जुड़ी समस्याएं रखी। अधिकारियों ने शिकायतों को सुना और अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। लखनऊ स्थित पीटीसी इंडस्ट्रीज में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त व प्रभारी अधिकारी अश्विनी कुमार गुप्ता ने नियोक्ताओं और प्रतिनिधियों से संवाद किया। यह भी पढ़ें- 15 जिलों में पीएफ सदस्यों की समस्याओं का हुआ समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.