बागपत, मार्च 21 -- खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में बेहोश पड़ा मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए खेकड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। वहां से गुजर रहे यात्रियों ने उसे देखा, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे खेकड़ा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद वह होश में नहीं आया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि बेहोशी की हालत में होने के कारण उसका नाम और वह कहां का रहने वाला है, इसका पता नहीं चल सका है। होश में आन...