बागपत, अप्रैल 6 -- बागपत। बागपत पुलिस और एनिमल वेलफेयर की संयुक्त टीम ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर मवीकलां टोल के पास एक टैक्सी कार से 7 केरेट्स से 170 पहाड़ी क्षेत्र के तोतों के चूजों को रेस्क्यू किया है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लोनी की दिशा में जा रही एक टैक्सी में अवैध रूप से तोतों की तस्करी की जा रही थी। टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें सात कैरेट (पिंजरों) में बंद कुल 170 तोते के बच्चें बरामद हुए। सभी पक्षियों की हालत खराब बताई जा रही है। बरामद तोतों को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनकी देखभाल की जा रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.