बागपत, मई 2 -- बागपत। ईपीई पर बड़ागांव टोल के पास क्षतिग्रस्त हुई अंडरपास की सड़क दुर्घटना का सबब बनी हुई है। ईपीई पर हरियाणा से गाजियाबाद की ओर जाने वाली थ्री लेन में से एक पर मरम्मत कार्य चल रहा है, जबकि एक लेन डेड़ से दो फीट तक ऊंची उठ चुकी है। जिसके चलते इस लेन से वाहन नहीं गुजर रहे है। गाजियाबाद जाने वाले वाहनों को अब एक ही लेन से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिससे वहां हर समय जाम के हालात बन रहे है। रात के समय तो डेड़ से दो किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। इस दौरान हादसा होने का भी डर वाहन चालकों को सताता रहता है। दरअसल, एनएचएआई के ठेकेदार ने जेसी मशीन से गाजियाबाद की ओर जाने वाली एक लेन को उखड़वा दिया। जिससे एक लेन की सड़क सिकुडकर डेड़ से दो फीट ऊंची उठ गई। जिसके चलते उस लेन से भी वाहनों का गुजरना बंद हो गया। पिछले पांच दिनों से केवल एक लेन पर ही व...