बागपत, जून 1 -- बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव में चढ़ने और उतरने के लिए रैम्प के निर्माण कार्य का शुभारंभ सांसद ने किया। इसका लाभ बड़ागांव के जैन तीर्थ यात्रियों के अलावा रटौल, चांदीनगर क्षेत्र की आम जनता और गाजियाबाद जाने वाले लोगों को मिलेगा। सांसद डा. राजकुमार सांगवान रविवार शाम बड़ागांव पहुंचे। उन्होंने ईपीई से गाजियाबाद की ओर जाने और आने वाले रैम्प के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अब गाजियाबाद की तरफ से भी सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। पहले इस एक्सप्रेसवे पर केवल हरियाणा की तरफ से आने-जाने वाले लोगों के लिए ही सुविधा उपलब्ध थी। सांसद ने नई सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और कौशल विकास उद्यमशीलता मंत्री जयंत चौधरी का आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया इस क...