बिजनौर, मई 27 -- राजा का ताजपुर। ईद-उल-अजहा से एक दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम नई बस्ती निवासी 30 वर्षीय हबीब पुत्र फारूक बाइक द्वारा धामपुर से वापस लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने फोन द्वारा परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने सिर और पैरों में गंभीर चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ईद मनाने घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम परिजनों के अनुसार हबीब ईद मनाने के लिए चार दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर ताजपुर आया था। घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दु...