रुद्रपुर, मार्च 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ईद को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने खेड़ा ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाह में नमाज अदा करने को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों से बातचीत भी की। खेड़ा क्षेत्र में स्थित नगर निगम की भूमि को प्रशासन ने कब्जे में लिया था। यहां पूर्व में ईद की नमाज अदा की जाती थी। इसके चलते नमाज को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया। वहीं, ईद से पूर्व मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिद में बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने ईदगाह स्थल पर लगाए गए टीनशेड को हटाने की मांग रखी, ताकि ईद के अवसर पर नमाज अदा की जा सके। इस पर अधिकारियों ने उनकी बात को गंभीरता से सुन...