सराईकेला, मार्च 22 -- सरायकेला। राजबांध स्थित ईदगाह मैदान में हर्षोल्लास के साथ ईद मनाया गया। ईद मिलन समारोह में मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भाग लिया। समारोह में पहुंचने पर आयोजन समिति और स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि ईद का त्योहार केवल एक समुदाय का पर्व नहीं है। यह हमारी साझी संस्कृति और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे की जड़ों को मजबूत करते हैं। चौधरी ने उपस्थित सभी लोगों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और नगर की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। मौके पर उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड सदस्य गौतम नायक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...