पूर्णिया, मार्च 19 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को जलालगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ ममता कुमारी एवं थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से की। अधिकारियों ने कहा कि दोनों पर्वों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और ऐसी स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जुलूस के दौरान कटार, फरसा सहित किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, वहीं अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर कानूनी कार्रव...