देवरिया, मार्च 19 -- भाटपाररानी, संवाददाता। भाटपाररानी थाना परिसर में बुधवार को एसआई आहूत यादव की देखरेख में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी ईद और रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।इस दौरान उपस्थित लोगों से कहा गया कि सभी समुदाय मिलजुलकर त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन ने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।बैठक में व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, जिला संगठन मंत्री देवेश कुमार गुप्ता, डॉ. जे. अली, सभासद सलीम अली, गायत्री परिवार से राजू, विवेक बरनवाल, शिवजी सिंह, मुन्ना राय, प्रिंस मिश्रा, बाबूलाल सहित विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...