सासाराम, मार्च 12 -- (पेज पांच) नौहट्टा, एक संवाददाता। ईद व रामनवमी को लेकर स्थानीय थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक गुरूवार को की गयी। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ मनोरमा कुमारी ने की। जबकि संचालन बीपीआरओ अमनदीप सिंह भाटिया एवं थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने किया। अधिकारियों ने ईद की नमाज एवं रामनवमी जुलूस से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और जुलूस के संभावित मार्गों पर चर्चा की। बीडीओ ने कहा कि ईद और रामनवमी आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर शांति के साथ त्योहार मनाएं। वहीं थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि किसी भी जुलूस में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस निकालने के लिए समिति को पूर्व में लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। जुलूस के दौरान शस्त्र प्रदर्शन या भीड़ में हथियार लेकर चलना सख्त रूप से प्रतिबंधित रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.