मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- आगामी ईद और अलविदा जुमे को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को थाने में पुलिस प्रशासन व क्षेत्र के मौलानाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नमाज केवल मस्जिदों व निर्धारित स्थानों पर ही अदा करने तथा सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील की गई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक जशवीर सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। नमाज के समय यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। बैठक में मौलानाओं ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि लोगों को मस्जिदों और तय स्थानों पर ही नमाज अदा करने के लिए जागरूक किया जाएगा। बैठक में एसएसआई कर्मवीर सिंह, उप निरीक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.