सहरसा, मार्च 20 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। आगामी ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत स्थित मदरसा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोनवर्षा थाना के थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी एवं बसनही थाना के थानाध्यक्ष विकास कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, गणमान्य लोग तथा दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में आश्वस्त किया कि क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही आपसी भाईचारे की परंपरा को बरकरार रखते हुए पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के कड़े इ...