ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और उल्लास के साथ निकाला गया। सरकार की आमद मरहबा और या रसूलअल्लाह, आमना के लाल के नारों से शहर गूंज उठा। कई जगहों से निकले जुलूस में बाइक के अलावा घोड़े पर भी लोग सवार थे। मौके पर मुस्लिम घरों में मीठे पकवान बनाए गए। नयाज फातिहा के बाद शिरनी बांटी गई। शहर के माड़ीपुर, न्याटोला इस्लामपुर, मझौलिया, अतरदह, सादपुरा, ब्रह्मपुरा, चंदवारा, कनहोली, मस्जिद चौक, रामबाग, जेल रोड, तीनकोठिया, दाऊदपुर कोठी, बड़ी करबला सहित 20 से अधिक मुस्लिम मोहल्लों से जुलूस निकलकर तिलक मैदान रोड पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग हाथों में परचम लिए नबी की शान में नात-ए-पाक पढ़ते चल रहे थे。 यह भी पढ़ें- Bhabua News: अकीदत और एहतराम के साथ शहर में निकाला गया जुलूसजुलूस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.