गोरखपुर, अगस्त 25 -- गोरखपुर। इस्लामी माह रबीउल अव्वल की 12 तारीख पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के रूप में मनाई जाती है। बुधवार को ईद मिलादुन्नबी अकीदत, एहतराम, मुहब्बत और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मस्जिदों, दरगाहों, घरों और मोहल्लों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। विभिन्न स्थानों पर मिलाद की महफिलों, जलसों और जुलूस-ए-मुहम्मदी की तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं। शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकलने वाले जुलूसों में पैगंबर-ए-इस्लाम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: ईद मिलादुन्नबी आज, निकाला जाएगा जुलूस इस्लामी झंडो...