मुरादाबाद, मार्च 22 -- ईदुल फितर का त्यौहार सम्पन्न हो जाने के बाद दूसरे दिन भी सैय्यदपुरा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुजाहिद अली के आवास पर ईद मिलने के लिए भीड़ लगी रही। दोनों ही समुदाय के लोगों को गले लगा कर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुजाहिद अली और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य शावेज़ अली ने ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान खाड़ी के मुल्कों में अमन और खुशहाली और अपने मुल्क हिंदुस्तान में भाईचारा कायम रहने और तरक्की की दुआ की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...