अररिया, मार्च 22 -- रानीगंज, एक संवाददाता रानीगंज में कई जनप्रतिनिधियों के यहां ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। रानीगंज के भोरहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बशीरुद्दीन, प्रखंड प्रमुख अंजुम आरा के घर पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम, मुख्य पार्षद रूपा देवी, उप प्रमुख कलानंद सिंह, पैक्स अध्यक्ष बिमल सिंह, सोनू झा, समाजसेवी आजाद जायसवाल, पवन देव, मोहम्मद इजराइल, जुबैर आलम आदि क्षेत्र के लोगों को ईद की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...