गुमला, मार्च 24 -- गुमला, प्रतिनिधि। ईद मिलन समारोह के अवसर पर मस्तान घोल के बैनर तले रविवार को थाना रोड में देर शाम शानदार कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक भूषण तिर्की,विशिष्ट अतिथि एसपी हारिश बिन जमां,सदर एसडीओ राजीव नीरज,एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव मौजूद थे। कव्वाली का कार्यक्रम शुरू होने से पहले मस्तान घोल के सदस्यों ने सभी मेहमानों की पगड़ीपोशी कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात बाहर से आए फनकार कौसर इमाम जानी और स्थानीय कव्वाल मो.नौशाद चिश्ती उर्फ देवा ने शानदार कव्वाली पेश की। वहीं नौजवानों की खास आग्रह पर देश भक्ति कव्वाली पेश की गई। मेरी बातों में है सच्चाई,झूठा मेरा उपदेश नहीं। मेरे भारत जैसा कोई देश नहीं।ये देश है सूफी संतों का वलियों का फैज भी जारी है। दुनिया भर के झंडों पर मेरा एक ...