फरीदाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद। जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई के धर्माचार्यों ने भाग लिया और मानव एकता, शांति तथा प्रेम के साझा मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के मुख्य अतिथियों में महंत कैलाशनाथ महाराज, सिख धर्माचार्य सरदार सुरेंद्र सिंह और फादर जॉर्ज मसीह शामिल रहे। महंत कैलाशनाथ महाराज ने कहा कि धार्मिक गुरुओं को हिंसा और नफरत की राजनीति के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी चाहिए। सरदार सुरेंद्र सिंह ने सिख धर्म की मूल अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए चरित्र निर्माण को धर्म का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बताया। वहीं फादर जॉर्ज मसीह ने ईद की शुभकामनाएं देते हुए रमजान और रोजों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जमीयत उलेमा हिंद, फरीदाबाद के अध्यक्ष मौलाना जमालुद्दीन न...