आरा, मार्च 22 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के आबगीला स्थित मदरसा कादरिया अशरफुल उलूम में कौमी एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समारोह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सर्वधर्म सद्भाव का संदेश देना तथा सभी समुदायों को मिल-जुलकर त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करना था। गौरतलब हो कि पिछले कुछ वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता हसन इमाम और मुस्लिम समुदाय के अन्य गणमान्य बुद्धिजीवियों की अगुवाई में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। ईद मिलन समारोह में महागठबंधन के तरारी विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व प्रखंड प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.